शेल्डन जैक्सन के शतक व चिराग के हैट्रिक के दम पर सौराष्ट्र बनी विजय हजारे कप की चैंपियन, महाराष्ट्र को 5 विकेट से रौंदा,टूटे 6 रिकॉर्ड

0
54
views

Saurashtra vs Maharashtra:सौराष्ट्र और महाराष्ट्र के बीच विजय हजारे ट्रॉफी 2022 का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में आयोजित किया गया जहां रोमांच से भरपूर इस मुकाबले को सौराष्ट्रा की टीम ने 5 विकेट से जीत लिया ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाराष्ट्र की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाया जहां लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्रा की टीम ने 46.3 ओवर में 249 रन बनाकर इस मुकाबले को 5 विकेट से जीतकर विजय हजारे ट्रॉफी 2022 पर कब्जा किया. वहीं जयदेव उनादकट की कप्तानी में यह दूसरा मौका था जब सौराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी पर कब्जा किया ।

ऋतुराज गायकवाड की शतकीय पारी गई बेकार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाराष्ट्र की टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड में लगातार तीसरा शतक नॉकआउट में जमाया उन्होंने 131 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 108 रन की बेहतरीन पारी खेली . अजीम ने 37 और नौसद ने 31 रन की पारी खेली।

चिराग ने लिया हैट्रिक

महाराष्ट्र टीम को तब झटका लगा जब 49 वें ओवर में चिराग ने हैट्रिक विकेट हासिल किया जहां उन्होंने यॉर्कर गेंद पर समा बांध दिया । जहाँ उन्होंने सौरव , राजवर्धन और विक्की को आउट कर फाइनल मैच में हैट्रिक लेने वाले पहले प्लेयर बने ।

Sheldon जैक्सन की जबरदस्त बल्लेबाज़ी

शेल्डन जैक्सन ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और 136 गेंद पर 133 रन की नाबाद पारी खेली और अंत तक ठीके रहे जहाँ चिराग ने उनका अंत में साथ दिया और 25 गेंद में 30 रन की पारी खेली । जहाँ जैक्सन को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया ।

टूटे ये 6 रिकॉर्ड

1) गायकवाड़ विजय हजारे ट्रॉफी सीज़न के क्वार्टर फ़ाइनल, सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

2)उनादकट  विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सौराष्ट्र के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

3)विजय हजारे ट्रॉफी में सर्वाधिक शतक:

12 – ऋतुराज गायकवाड़
11 – रॉबिन उथप्पा
11 – बौनों का सामना करना पड़ा

4)शेल्डन जैक्सन (133 * vs महाराष्ट्र ) विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल में शतक बनाने वाले सौराष्ट्र के पहले खिलाड़ी बने।

5)विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज :-

अभिमन्यु मिथुन (कर्नाटक के लिए) बनाम तमिलनाडु, 2019
चिराग जानी (सौराष्ट्र के लिए) बनाम महाराष्ट्र,

6)विजय हजारे ट्रॉफी के एक सत्र में सर्वाधिक शतक :-

5 – नारायण जगदीसन (इस सीजन में)
4 – विराट कोहली (2008-09)
4 – पृथ्वी शॉ (2020-21)
4 – देवदत्त पडिक्कल (2020-21)
4 – ऋतुराज गायकवाड़ (2021-22)
4* – रुतुराज गायकवाड़ (इस सीजन में)

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here