India vs Australia, 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का आखिरी टेस्ट मुकाबला गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 25 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं जहां ट्रेविस हेड और लाबूशेन का विकेट गिर चुका है। जहां पहले स्पेल में औसतन रहे मोहम्मद शमी ने अपने दूसरे स्पेल में जबरदस्त गेंदबाजी की और विश्व के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज लाबूशेन को क्लीन बोल्ड कर दिया। जहां लबूशेन असमंजस में दिखाई दिए।
ऑस्ट्रेलिया की कड़क शुरुआत
टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज टेबलेट उस्मान ख्वाजा ने पारी की शुरुआत की। हालांकि जब ट्रेविस हेड 7 रन के स्कोर पर थे तब केएस भरत द्वारा उस उमेश यादव की गेंद पर उनका कैच छूटा ।जिसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा और इसके बाद दोनों ने संभलकर खेलना शुरू किया जहां दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61रनों की साझेदारी की जहां पहला विकेट अश्विन ने लिया हेड 32 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे उनकी जगह बल्लेबाजी करने आए विश्व के नंबर वन बल्लेबाज लबुशेन का विकेट मोहम्मद शमी ने लिया।
एक बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया
गौरतलब है कि मोहम्मद सिराज की जगह टीम इंडिया ने इस बार मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। वही मोहम्मद शमी का पहला स्पेल औसतन गुजरा । जहाँ लाइन और लेंथ से भटकते मोहम्मद शमी नजर आए लेकिन जैसे ही उन्होंने दूसरे स्पेल की अपनी पहली ओवर फेंके उसमें उन्होंने विश्व के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज लाबूशेन को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
23वें ओवर ओवर में हुए मोहम्मद शमी की गेंद बल्ला लाबूशेन आउट

पारी के 23वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर लाबूशेन बोल्ड हुए । जहां मोहम्मद शमी की इनस्विंग गेंद को लाबूशेन पढ़ नहीं पाए और उस पर कवरड्राइव खेलने के लिए अपना बल्ला लगाया जहां गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए सीधी विकेट से जा लगी और लाबूशेन ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 3 रन की पारी खेली।
वीडियो
Mohammed Shami cleaned up No.1 Test batter Marnus Labuschagne! pic.twitter.com/dcFDbYfRkX
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) March 9, 2023







