रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया जेंट्स का मुकाबला इंडिया लीजेंड्स के साथ था जहां इंडिया लेजेंड्स ने पांच विकेट से ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
इंडिया लेजेंड्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य उतरी इंडिया लीजेंड्स की टीम ने 4 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत दर्ज की।
नमन ओझा और इरफान पठान ने खेली चमत्कारी पारी

इंडिया लीजेंड्स की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे नमन ओझा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया जहां उन्होंने 62 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 90 रन बनाए। वहीं दूसरी ओर सचिन तेंदुलकर 10 रन बनाकर आउट हुए ।जहां नमन ओझा विकेट पर टिके रहें और एक छोर पर भारतीय टीम का विकेट गिरने नहीं दिया वही सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पठान ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उन्होंने 308 के स्ट्राइक रेट से 12 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 4 छक्के 37 रन बनाए। जहां उन्होंने 19 ओवर में लगातार तीन छक्के एवं 20वें ओवर में ब्रेट ली के दूसरे की गेंद पर छक्का लगाकर भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित की।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की बात की जाए तो वाटसन सबसे सफल गेंदबाज रहे जहां उन्होंने 3 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट चटकाए।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से शेन वाटसन ने पारी की शुरुआत की ,जहां वाटसन ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 30 रन बनाए। वहीं डंक ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और दो छक्के की मदद से 46 रनों की पारी खेली ।कैमरून व्हाइट ने 18 गेंदों पर 2 छक्के और एक चौके की मदद से 30 ताबड़तोड़ 2 रन बनाए।
भारत की गेंदबाजी की बात की जाए तो यूसुफ पठान चार ओवर में 36 रन देकर दो सफलता अर्जित की वहीं मिथुन ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिया राहुल शर्मा ने 3 ओवर में 20 रन देकर एक सफलता अर्जित की।
इरफान पठान को दिया गया मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड

इरफान पठान को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया जहां उन्हें ट्रॉफी के साथ ₹50000 की राशि दी गई जहां इरफान पठान अपने सुपुत्र के साथ मैदान पर अपने अवार्ड को कलेक्ट करना है मैं आपको बता दें कि इरफान पठान यूसुफ पठान के पिता भी मैदान पर सेमीफाइनल मुकाबले का लुफ्त उठाते नजर आए ।
इरफान पठान ने कही यह बात
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले इरफान पठान ने तहे दिल से टीम का शुक्रिया अदा किया ,जहां उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने की भी बात पर जोर देते हुए कहा कि उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना बड़े ही गर्व की बात है और भारतीय टीम के किसी भी टीम के साथ खेलना गौरव की बात है।







