भारत के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीशांत ने 9 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में अपना पहला विकेट लिया जहां कुल 3285 दिनों के उपरांत श्रीशांत ने विकेट लेकर बेहद भावुक क्षण में जश्न मनाया। गौरतलब है कि 39 साल के इस गेंदबाज के जज्बे को सलाम । जहां एक और आईपीएल में भी उन्होंने अपनी बेस प्राइस ₹5000000 रखकर आईपीएल में अपना पंजीकरण कराया था ,लेकिन इन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। वहीं उन्होंने इसके बाद ट्विटर पर पोस्ट भी डाला था। वहीं अब यह रणजी ट्रॉफी का हिस्सा है जहां उन्होंने बेहद भावुक अंदाज में हाथ जोड़कर अपने विकेट का जश्न मनाया।
श्रीशांत ने बेहद भावुक होकर मनाया जश्न
Now that’s my 1st wicket after 9 long years..gods grace I was just over joyed and giving my Pranaam to the wicket ..❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️ #grateful #cricket #ketalacricket #bcci #india #Priceless pic.twitter.com/53JkZVUhoG
— Sreesanth (@sreesanth36) March 2, 2022
श्रीशांत केरला की ओर से खेलते हुए 9 साल बाद अपने स्टेट टीम के लिए विकेट लिया और बेहद अलग अंदाज में उन्होंने विकेट लेने का जश्न मनाया गौरतलब है कि मेघालय के बल्लेबाज आर्य बुरा को आउट किया । श्रीशांत ने मैदान पर लेट कर प्रणाम करके जश्न मनाया, इस बीच सभी साथी प्लेयर उनके पास आ गए और उनकी सरहाना की गौरतलब है कि शॉर्ट पिच गेंद पर आर्य बोरा अचंभित रह गए और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर हवा में उड़ा कैच फील्डर ने लपक के रणजी ट्रॉफी में 9 साल के बाद सुशांत को विकेट मिलने की खुशी दी।
श्रीसंत ने पहली पारी में लिए 2 विकेट की दूसरी पारी में उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया ,देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मैच में केरला की ओर से श्री संत कैसी गेंदबाजी करते हैं।
वनडे करियर
वनडे में श्रीसंत ने कुल 53 मैच में 75 विकेट चटकाए थे । वहीँ उन्होंने 6.08 के इकॉनमी से गेंदबाज़ी की है । टेस्ट क्रिकेट में कुल 27 मैच में 87 विकेट चटकाए थे , जहाँ उनका सर्वश्रेठ प्रदर्शन 40 रन देकर 5 विकेट लेने का रहा था । उपल में श्रीसंत ने 44 मैच में 40 विकेट अपने नाम किया था ।







