मोहाली के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला खेला जा रहा है ।जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए ।वहीं जीत के लिए अब ऑस्ट्रेलिया को 209 रनों की दरकार है ।इस मैच में एक बेहतरीन लम्हा सामने आया जब 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल ने ऐलिस की गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाने के लिए तगड़ा शॉट खेला लेकिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्षेत्र रक्षक मैक्सवेल ने हवा में 6 फीट ऊंची छलांग लगाकर गेंद को छक्के जाने से बचा लिया। आगे खबर विस्तार से।
लोकेश राहुल और हार्दिक पांड्या की ताबड़तोड़ पारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लोकेश राहुल ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 35 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 55 रन बनाए ।वहीं हार्दिक पांड्या ने अपना करियर बेस्ट परफॉर्मेंस देते हुए 30 गेंदों का सामना करते हुए 71 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली वहीं सूर्यकुमार यादव पीछ नहीं रहे उन्होंने 25 गेंदों पर शानदार 46 रनों की पारी खेली वहीं एक मौका ऐसा भी आया जब हर्षल पटेल ने भी अपने बल्ले से रंग जमाया।
हर्शल पटेल और हार्दिक के बीच में 11 गेंदों पर 32 रनों की शानदार साझेदारी

सातवें विकेट के लिए हार्दिक पांड्या और हर्शल पटेल के बीच 11 गेंदों पर 32 रनों की शानदार पार्टनरशिप हुई ।पार्टनरशिप में 3 छक्के दो चौके जड़े गए ।19 ओवर की पांचवीं गेंद पर एलिस की गेंद पर हर्षल पटेल ने शानदार तगड़ा शार्ट विकेट के ठीक सामने लगाया ,जहां खड़े मैक्सवेल ने 6 फीट ऊंची छलांग लगाकर गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचने से बचाया ,गेंद को बाउंड्री लाइन के अंदर कर 5 रन बचाए। वही शॉट खेलने के साथ ही हर्षल पटेल को लगा कि यह शॉट 6 रनों के लिए जा चुका है एवं वह अपने जगह से नहीं हिले। लेकिन हार्दिक पांड्या ने उन्हें तुरंत 1 रन लेने को कहा जहां हार्दिक पांड्या की कॉल की वजह से 1 रन पूरा हुआ।
वीडियो
What a save of 6 runs by Maxi#Maxwell #INDvsAUS pic.twitter.com/YwlY1B7cSA
— Heath Ledger ( Im Addicted to Kristen Stewart) (@MersalThanu2) September 20, 2022
;







