
आई पी एल 2022 का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस दिलो जान से कर रहे हैं जहां इस साल 26 मार्च से आई पी एल 2022 का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। जहां इस बार आईपीएल को दो वर्गों में विभाजित किया गया है। जहां इस दो ग्रुपों की बात की जाए तो ग्रुप ए ग्रुप बी को विभाजित किया गया है ।ग्रुप ए की बात की जाए तो उसमें मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स तथा गुजरात टाइटंस की टीम शामिल है ।आगे बात करते हैं आईपीएल की सबसे बदकिस्मत टीम और जानते हैं कि किस टीम ने फाइनल में सबसे अधिक बार अपनी जगह बनाई है जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
आईपीएल के सबसे बदकिस्मत टीम
गौरतलब है कि राय चैलेंज बेंगलुरु को आईपीएल के सबसे बदकिस्मत टीम कहा जाता है। इसकी वजह यह है कि स्टार खिलाड़ियों और लॉयल क्रिकेट फैन के जबरदस्त सपोर्ट के बावजूद भी बेंगलुरु अभी तक एक भी आईपीएल खिताब जीतने में कामयाबी हासिल नहीं कर पाई है।
गौरतलब है कि आईपीएल में कुल 3 बार फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खेल चुकी है। वही फाइनल में से हार की हैट्रिक का स्वाद चखना पड़ा है। जिसकी वजह से बेंगलुरु आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी मानी जाती है ।विस्फोटक पारी खेलने वाले बल्लेबाज एवं धार धार गेंदबाजों के रहने के बावजूद यह टीम फाइनल में अब तक एक भी बार जीत का परचम नहीं लहरा पाई है।
आईपीएल में किस टीम ने खेले हैं सर्वाधिक फाइनल मुकाबला (the record of playing in the final for the most number of times in the name of this team)
आईपीएल में सबसे अधिक फाइनल मुकाबले खेलने वाली टीम में से अगर टॉप 2 की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स टॉप पर आता है। जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल 9 दफा फाइनल मैच खेला है ।वह दूसरे पायदान पर 5 बार की आईपीएल खिताब की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस है, जिन्होंने 6 बार फाइनल मुकाबलों में अपनी जगह बनाई है। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने सर्वाधिक 5 बार आईपीएल खिताब को अपने कब्जे में किया है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार अपने अपने कब्जे में किया है, वही दो बार कोलकाता नाइट राइडर्स तथा एक बार सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने कब्जा किया है ।






