टीम इंडिया पहुंची मियामी, श्रेयस-सूर्यकुमार की फोटो हुई वायरल, रोहित के फिटनेस से भी पर्दा हटा 

0
223
views
Team India reached Miami, Shreyas-Suryakumar's photo went viral, Rohit's fitness also removed the curtain
PC: social media /Devisha

भारत-वेस्टइंडीज के बीच 5 टी-20 मैच के कुल 3 मुलाबले खेले जा चुके हैं जहाँ इस सीरीज को लेकर दो बड़ी नै खबर सामने आ रही हैं । इस सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से बढ़त हासिल की हुई है। वहीं चौथे और पांचवें टी-20 मैच जो की फ्लोरिडा में होने वाली थी वीसा को लेकर स्थिति साफ नहीं थी फ़िलहाल अब उसपर से भी पर्दा उठ चूका है । दूसरी ओर तीसरे मैच में  कप्तान रोहित शर्मा रिटायर हर्ट हो गए थे तथा चौथे मुकाबले में वे फिट हो पाते हैं या नहीं यह भी बड़ा सवाल था जिसपर से पर्दा हट चूका है ।

क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह आ रही है की अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाने आखिरी 2 मुकाबले के लिए दोनों देशो को वीजा मिल चुकी है । जहाँ वेस्टइंडीज और भारतीय टीम दोनों टीमें अब मियामी पहुंच चुकी हैं ।

अमरीकी वीजा पर सस्पेंस खत्म

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyas41)

वीजा मिलने के बाद मियामी पहुंच कर श्रेयस ने अपनी शॉपिंग की फोटो डाली हैं जहाँ वे स्टाइलिश नज़र आ रहे हैं ।भारत और वेस्टइंडीज के दोनों को आखिरी 2 मुकाबले के लिए वीजा मिलने की दिक्कतों सा सामना करना पड़ा था । लेकिन  गुयाना के राष्ट्रपति इरफ़ान अली के प्रयास से भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमों को वीजा मिल गए । राष्ट्रपति इरफ़ान अली ने इस मामले को तरजीह देते हुए दोनों देशों के लिए वीजा मुहैया करवाया ।

जिसके उपरांत  वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रपति को अपना धन्यवाद व्यक्त किया । भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 और 7 अगस्त को फ्लोरिडा में चौथा और पांचवा टी-20 मैच खेला जाएगा, यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा।

Team India reached Miami, Shreyas-Suryakumar's photo went viral, Rohit's fitness also removed the curtain
PC: Devisha/Social media

सूर्यकुमार और उनकी पत्नी देविशां सेठी की फोरो को फैंस जमकर प्यार दे रहे हैं जहाँ यह कपल शानदार लग रहे हैं । ओसियन ड्राइव साउथ बीच पर ली गई फोटो शानदार लग रागी है ।

रोहित शर्मा हुए फिट

चौथे टी-20 मैच से पहले टीम इंडिया और फैंस के लिए राहत की  खबर आ रही है जहाँ कप्तान रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट हैं आखिरी दोनों टी-20 मैच में टीम की कप्तानी करते नज़र आयेगेँ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here