INDvsWI: जीत के बाद भावुक हुए कप्तान धवन कहा ” आईपीएल का जीत में अहम रोल”, इसे दिया जीत का श्रेय 

0
173
views
INDvsWI: Captain Dhawan got emotional after the win, said
PC: Twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला गया जहाँ मेहमान टीम इंडिया ने दूसरे वनडे मुकाबले में भी मेजबान टीम  वेस्टइंडीज को  रोमांचक मैच में 2 विकेट से हरा कर श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। जहाँ धवन की अगुवाई में टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर वेस्टइंडीज पर 12 वीं सीरीज जीत का रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है ।



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने होप के शानदार 115 रन और पूरन के शानदार 77 गेंद पर 74 रन की पारी की बदौलत 50 ओवर में 311 रन बनाये जहाँ जीत के लिए भारतीय टीम के समक्ष 312 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया । जिसे भारतीय टीम ने 49.4 ओवर में 2 विकेट और 2 गेंद शेष रहते हुए बनाकर सीरीज को अपने नाम कर लिया है ।

भारतीय टीम के जीत के नायक रहे ये 3 प्लेयर

INDvsWI: Captain Dhawan, who got emotional after the win, said, "I had never thought of this", gave credit for the win
PC: ESPN

हालाँकि यह जीत पुरे टीम एफर्ट की हुई जहाँ सभी प्लेयर्स ने अपना बेस्ट इस मैच को दिया । लेकिन सर्वाधिक योगदान देने की बात की जाये तो 3 प्लेयर्स ने इस मैच को जीतने में अहम् योगदान अपना दिया । जहाँ अक्षर

पटेल ने पहले गेंद से ब्रुक्स का विकेट चटकाया और फिर बल्ले से कमाल की पारी खेलते हुए 35 गेंद पर 5 छक्के  और 3 चौके  जड़कर ताबड़तोड़ नाबाद 64 रन की पारी खेलकर आखिरी ओवर के चौथी गेंद पर चक्का लगाकार मैच को भारत के नाम किया ।



संजू सैमसन ने इस बार मौके को हाथ से नहीं जाने दिया जहाँ उन्होंने वनडे में अपना पहला अर्धशतक जड़ा और 54 रन की पारी खेली ।

वहीँ उप कप्तान श्रेयस ने भी शानदार 63 रन का योगदान देकर टीम इंडिया के जीत में अहम् भूमिका अदा की वहीँ आवेश खान के अंत में बनाये गए 10 रन और शुभमन के 43 रन की पारी को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता । इस जीत में नायक रहे अक्षर पटेल को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया ।

जीत के बाद शिखर धवन ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में ये बात कही

INDvsWI: Captain Dhawan, who got emotional after the win, said, "I had never thought of this", gave credit for the win
PC: Twitter

इस जीत में  टीम का शानदार प्रदर्शन और योगदान था। लड़कों ने आत्मविश्वास नहीं अंत तक नहीं खोया, यह अद्भुत है। मैंने यह नहीं सोचा था जो घटित हुआ , यह बिलकुल शानदार था ।अय्यर, संजू, अक्षर सभी ने  कमाल का प्रदर्शन किया ।



अवेश खान जो  डेब्यू मैच खेल रहे थे उन्होंने भी बेहद अहम्  10 रन का योगदान दिया । आईपीएल की बदौलत ये प्रदर्शन देखने मिली जहाँ सभी ऐसे परिस्तिथि से गुजरने की आदि हो चुके हैं और दवाब को कैसे सोखा जाता है इन्हे पता है । जहाँ इंटरनेशनल प्लेयर के साथ बड़े क्राउड में दवाब में कैसे खेलना है वहां से युवा प्लेयर को सीखने मिला है ।

मुझे लगा कि उन्होंने ऐसी पिच पर अच्छी शुरुआत की और हमें गेंद से अच्छा किया । होप और पूरन ने अच्छी साझेदारी निभाई । हम जानते थे कि हम उनके दिए गए लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं । हमने जरूर थोड़ी धीमी बल्लेबाज़ी  शुरुआत के ओवर में की । वहीँ फिर से  शुभमन ने अच्छी बल्लेबाजी की।



अय्यर-सैमसन की साझेदारी ने मैच में बहुत बड़ा अंतर बनाया। वह रन आउट हो गए । लेकिन ये चीजें मैच में होती हैं। लड़के सीख रहे हैं और अनुभव ले रहे हैं  सपोर्ट स्टाफ का भी पूर्ण सहयोग है  वे टीम के प्लेयर्स के साथ  जबरदस्त काम कर रहे हैं।  मैं होप को  उनके 100 वे मैच में शतक के लिए बेहद  बधाई देना चाहता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here