भारत और दक्षिणा अफ्रीका के बीच आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज बैंगलोर के मैदान पर खेला जायेगा । जहाँ सभी क्रिकेट फैंस के साथ क्रिकेट एक्सपर्ट को भी पहले के दो मैच के बाद यही यकीन था की टीम ने पहले 2 मैच में हार का सामना किया है तो टीम में बदलाव जरूर होंगे ।
जहाँ ऋतुराज का आउट ऑफ़ फॉर्म पहले 2 मैच में आवेश , चहल की गेंदबाज़ी की कुटाई । साफ़ लग रहा था की उमरान मलिक या अर्शदीप अपनी जगह पक्की करेगें लेकिन राहुल द्रविड़ ने पहले वाले प्लेयर पर भरोसा जताया और उनपर दाव खेला जिसका परिणाम यह हुआ की भारत तीसरा और चौथा मैच लगातार जीती ।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ युवा गेंदबाज़ आवेश खान ने पहले 2 मैच में काफी रन लुटाये थे और वे विकेट लेने में कामयाब नहीं हुए थे । वहीँ बेंच पर बैठे आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक अपने पहले अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे ।

लेकिन आवेश खान ने राजकोट के मैदान पर कहर बरपाते हुए शानदार गेंदबाज़ों की जिसमें उन्होंने अपने करियर बेस्ट प्रदर्शन कर डाला । जहाँ उन्होंने 4 विकेट लेकर फाइनल में भी प्लेइंग XI में संभवतः जगह पक्की कर ली है । राजकोट में चौथे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 87 के स्कोर पर समेटने में आवेश का बड़ा योगदान रहा था ।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी 2 मैच के लिए कई क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों का यह मत था की अर्शदीप या उमरान में से किसी एक को टीम में जगह दी जानी चाहिए जहाँ टीम में बदलाव से जीत मुकम्मल की जा सकती है । लेकिन साडी अटकलों को किनारे रखते हुए भारत मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और टीम मैनेजमेंट बिना किसी परिवर्तन के खिलाड़ी पर विश्वास दिखते हुए उन्हें ही मौका दिया ।

अवेश खान ने कहा ने कहा कि कोच द्रविड़ सर एक-दो खराब प्रदर्शन के बाद किसी प्लेयर को नहीं हटाते वे प्लेयर के अंदर सकारात्मकता के साथ आत्मविश्वास देते हैं जिससे प्लेयर अच्छा प्रदर्शन करता है ।
आवेश ने मीडिया रूबरू होकर कहा की , “टीम में चार मैचों में बदलाव नहीं आया है, इसका श्रेय राहुल द्रविड़ सर को जाता है। वह सभी को लम्बा मौका देने में विश्वास करते हैं । ऐसा नहीं की एक ख़राब प्रदर्शन पर उन्हें टीम से ड्राप कर देते हैं ।”
उन्होंने कहा, ‘ राहुल द्रविड़ प्लेयर को बैक करते हैं और किसी प्लेयर को एक या दो खराब प्रदर्शन के बाद ड्राप नहीं करते क्योंकि आप एक या दो मैचों के प्रदर्शन के आधार पर किसी प्लेयर का मूल्यांकन नहीं कर सकते । बेहद अच्छी बात यह है की हर किसी को खुद को साबित करने के लिए पर्याप्त मैच मिल रहे हैं। जिससे प्लेयर में विश्वास बढ़ रहा है ।”
आवेश खान ने कहा की ” उन पर प्रदर्शन का दवाब जरूर था । तीन मैच में मुझे 1 भी विकेट नहीं मिले थे । लेकिन राहुल सर और टीम प्रबंधन ने मुझे पर भरोसा किया और चौथे मैच में भी मुझे मौका दिया और मैंने चार विकेट हासिल किये । आवेश खान ने कहा की उन्होंने ईशान किशन के साथ बातचीत की और पिच को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर ली । “जब भी हम पहले बल्लेबाजी करते हैं , तो मैं हमेशा बल्लेबाजों से पूछता हूं कि विकेट और पिच कैसा है कौन सी लेंथ पर दिक्कत आ रही , कहाँ गेंद फस रहा है ।







