“आयरलैंड T20I में राहुल त्रिपाठी नहीं कर पायेगें डेब्यू ना ही संजू को मिलेगा प्लेइंग XI में मौका !” पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान

0
95
views
PC: BCCI/IPL

भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज के ठीक बाद भारतीय टीम इस महीने के आखिरी  में आयरलैंड के दौरे पर निकलेगी । जिसके लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने कर दिया है । जहाँ भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ  2  टी20 मैच की श्रृंखला खेलेगी ।



जहां भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे । आपको बता दें की भारतीय सीनियर टीम के प्रमुख प्लेयर रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलते नज़र आयेगें वहीँ आयरलैंड दौरे पर वे मौजूद नहीं होंगे । वहीँ आयरलैंड के खिलाफ चयनकर्ताओं ने युवाओं को टीम में शामिल किया है । जहाँ संजू सैमसन और राहुल त्रिपाठी को भी टीम इंडिया में जगह दी गई है ।

"Rahul Tripathi will not be able to debut in Ireland T20I, nor will Sanju get a chance in the playing XI!" Big statement of former player
PC: BCCI/IPl

राहुल त्रिपाठी ने आईपीएल सीजन 15 में जबरदस्त प्रदर्शन किया । जहाँ राहुल त्रिपाठी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ना चुने जाने पर फैंस बेहद नाखुश थे वहीँ आयरलैंड दौरे पर चुने जाने पर फैंस में ख़ुशी की लहर है । लेकिन इन सब के बीच भारत के पूर्व प्लेयर ने बड़ा बयान देकर यह कहा की प्लेइंग XI  में उनका खेलना काफी मुश्किल है । पूरी खबर आगे ।



साल 2022 आईपीएल में  सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए राहुल त्रिपाठी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 14 मैचों में आतिशी 158.24 के स्ट्राइक रेट से  413 रन बनाए थे। राहुल त्रिपाठी के इस साल के प्रदर्शन से कई पूर्व प्लेयर उनसे प्रभावित हुए थे और उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की बात कही गई थी ।

"Rahul Tripathi will not be able to debut in Ireland T20I, nor will Sanju get a chance in the playing XI!" Big statement of former player
PC: BCCI/IPL

भारत के 17 सदस्यीय टीम में राहुल त्रिपाठी हैं ये तो तय हैं लेकिन क्या वे प्लेइंग XI का हिस्सा बनेगें अभी भी इसपर संशय बनी हुई है । दिलचस्प होगा कि क्या सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में राहुल त्रिपाठी सीरीज में खेलेंगे या नहीं ।

आयरलैंड के दौरे में केवल 2 मैच खेले जाने हैं और  और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी20I सीरीज  में, टीम प्रबंधन और कोच द्रविड़ ने कुल 4 मैच में कोई भी बदलाव नहीं किया है । वहीँ दक्षिण अफ्रीका के साथ चल रहे कुछ प्लेयर्स अभी भी बेंच पर हैं , उमरान मलिक, अर्शदीप , वेंकटेश , रवि बिश्नोई ये सभी बेंच पर हैं और इनके नाम भी आयरलैंड दौरे पर हैं जहाँ टीम में इनके प्राथमिकता मिल सकती है ।



भारत के पूर्व प्लेयर आकाश चोपड़ा ने स्टार स्पोर्ट्स पर यह कहा की इसकी बेहद कम संभावना है की राहुल त्रिपाठी एक भी मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलते नज़र आये , उन्होंने यह कहा की उनके अनुसार जो प्लेयर बेंच पर दक्षिण अफ्रीका सीरीज में थे उन खिलाड़ी को पहले मौके मिलेंगे ।

उन्होंने कहा की “मुझे माफ़ करना लेकिन 17 सदस्यीय टीम में पहले ही  9 बल्लेबाज़ हैं ।” जहाँ  दीपक हुड्डा और  वेंकटेश अय्यर दोनों ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेंच पर हैं । साफ़ अर्थ है की इन दोनों को प्राथमिकता मिलती नज़र आ रही है ।



“मुझे नहीं लगता कि संजू सैमसन को भी मौका मिलेगा,  आपको पहले उन लोगों को मौका देने की जरूरत होगी  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम में बेंच पर  मौजूद हैं और यह साफ़ है की अगर ऐसा हुआ तो संजू और राहुल त्रिपाठी को और इंतज़ार करना पड़ सकता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here