तीसरे T20 मैच में ऋषभ पंत खुद को कर सकते हैं बाहर, हार्दिक की कप्तानी में संभवतः ऐसे होगी प्लेइंग XI

0
108
views
Probably Rishabh Pant may exclude himself in third T20 match. check out playing XI
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला का तीसरा मुकाबला आज विशाखापट्टनम के मैदान पर है ।जहां आज भारत के लिए करो या मरो वाली स्थिति वाला या मैच है। अगर आज का मैच भारतीय टीम हारी भारतीय टीम को हाथ धोना पड़ेगा ।लिहाजा इस मैच को देखते हुए कोच द्रविड़ और वर्तमान कप्तान ऋषभ पंत चिंतित होंगे। वही मैच को देखते हुए टीम मैनेजमेंट बड़ा बदलाव करती हुई नजर आ सकती है जहां संभवत ऋषभ पंत को आराम देकर हार्दिक कप्तानी का भार संभाल सकते हैं।



कप्तान ऋषभ पंत को किया जा सकता है ड्रॉप

Probably Rishabh Pant may exclude himself in third T20 match. check out playing XI
PC: BCCI
ऋषभ पंत की सबसे बड़ी कमजोरी उनका गैर जिम्मेदाराना शॉट बनता जा रहा है ।जहां अच्छी लय में लगने के बावजूद वह गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट होकर अपना विकेट बर्बाद करते नजर आ रहे हैं वह कप्तानी में भी धार नजर नहीं आ रही ,जिसकी टीम इंडिया तलाश कर रही थी। आईपीएल 2022 के चैंपियन हार्दिक को टीम की कप्तानी ना देकर ऋषभ को कप्तानी का भार सौंपना परे हैं वहीं दिनेश कार्तिक भी अच्छे विकल्प थे। लिहाजा आज टीम में बड़ा बदलवा संभव है और फैंस भी यही मांग कर रहे हैं।

कप्तानी का बेहद कम अनुभव



गैरतलब है की कप्तानी में भी ऋषभ ने टीम इंडिया को निराश किया है। जहां कुछ निर्णय अच्छे लिए लेकिन कुछ निर्णय बेहद ही गलत लिए गए जिससे की टीम को नुकसान पहुंचा। जहां डीआरएस में भी वे चूके। पहले मैच में चहल को केवल 2 ओवर देना और दूसरे मैच में तेज गेंदबाज पर भरोसा कम दिखाकर चहल को 4 ओवर करवाना समझ के परे है।

गेंदबाजी में हो सकता है यह बदलाव

हर्षल पटेल की जगह टीम में उमरान मलिक को मैनेजमेंट जगह दे सकती है। वहीं दूसरी ओर चहल की जगह रवि बिसनोई को टीम तरजीह दे सकती है।

ऋषभ पंत की जगह दीपक हुड्डा



ऋषभ पंत की जगह दीपक हुड्डा को टीम मैनेजमेंट तीसरे टी-20 मुकाबले में जगह दे सकती है वही ऋतुराज गायकवाड की जगह वेंकटेश प्रबल दावेदार सलामी बल्लेबाज की माने जा रहा है।

सलामी बल्लेबाज:

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में ईशान किशन और वेंकटेश ।

मध्य क्रम

दीपक हुड्डा, श्रेयस, मध्यक्रम को मजबूती देते नजर आ सकते हैं।

फिनिशर



हार्दिक और दिनेश कार्तिक

गेंदबाजी

गेंदबाजी की भूमिका में भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अक्षर पटेल

भारत की तीसरे मैच के लिए संभावित XI



ईशान किशन, वेंकटेश , श्रेयस, दीपक हुड्डा, कार्तिक,  हार्दिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, आवेश खान, रवि बिश्नोई।
आपकी क्या राय है ? साझा करें 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here