आईपीएल सीजन 15 का 61वां मैच बेहद कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला जा रहा है. इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जहाँ कोलकाता ने रसेल के शानदार आतिशी 48 रन की बदौलत 20 ओवर में 177 रन बनाये हैं । पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत निराशाजनक रही जहाँ सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर 7 रन बनाकर मैच के दूसरे ओवर में चलते बने ।
हैदराबाद के लिए आठवें ओवर में गेंदबाज़ी करने आये उमरान ने कहर बरपाया, जहाँ उन्होंने होने स्पेल के पहले ही ओवर में 2 सफलता अर्जित की जहाँ उन्होंने नितीश और रहाणे को चलता किया ।
वेंकटेश अय्यर के आउट होने के उपरांत इन फॉर्म बल्लेबाज नितीश राणा और कोलकाता नाइट राइडर्स के दूसरे सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को फटाफट उमरान ने अपने ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखा दिया ।. उमरान मलिक पिछले तीन मैचों में काफी दिशाहिन् गेंदबजी की थी और महंगे साबित हुए थे ।
कोलकाता नाइट राइडर्स के दो विस्फोटक बल्लेबाज को आउट करके कोलकाता की कमर तोड़ अपने पहले ओवर में उमरान ने 9 रन देकर दो विकेट हासिल किया । वहीँ उन्होंने 4 ओवर में कुल 3 विकेट 33 रन देकर चटकाए ।
घटना आठवें ओवर की है । जहाँ आठवें ओवर की तीसरी गेंद उमरान मलिक ने लेंथ में छोटी डाली थी. नितीश राणा ने इस गेंद पर बिल्कुल शॉट खेलने के पोजीशन में नहीं थे । स्कूप शॉट खेलने के चक्कर में वे गेंद को हवा में खेल बैठे और गेंद सीधी डीप स्क्वायर लेग की ओर चली गई. जहाँ शशांक ने बिना कोई गलती के कैच को पूरा किया ।
नितीश राणा ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 26 रनों की पारी खेली है. इसी ओवर की आखिरी बॉल पर उमरान मलिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के दूसरे सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को भी शशांक सिंह के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेज दिया है.
— vikki thakur (@vikkith73274828) May 14, 2022
उमरान मलिक ने पारी के 8 वीं ओवर की आखिरी गेंद भी लेंथ से छोटी फेकि और इसे कट करने की चाहत में रहाणे ने अपना विकेट खोया । अजिंक्य रहाणे अपर कट खेलने की चाहत में गेंद को उठाकर मारा और लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क ठीक नहीं हुआ और डीप पॉइंट बाउंड्री पर चुस्त और मुस्तैद शशांक सिंह ने दाई तरफ भागकर कैच को पूर्ण किया अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों पर 3 छक्के की मदद से 28 रन बनाये ।







