LSG vs GT: “मैन आफ द मैच” देने में हुई बड़ी गलती शुभमन गिल नहीं ये खिलाड़ी था “असल हकदार”!

0
66
views
LSG vs GT: There was a big mistake in giving Man of the Match, not Shubman Gill, this player was the rightful person
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 के 57वें मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 62 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है ।18 अंक के साथ बड़े ही  दबंग अंदाज से  गुजरात की टीम ने बाकि सभी टीमों को अपना जलवा दिखते हुए प्लेऑफ में पहुंची है ।सीज़न में यह गुजरात की 9वीं जीत रही।. इसके साथ ही नेहरा और हार्दिक पांड्या की टीम ने स्वैग के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई कर गई है । पता भी नहीं चला और टीम अब टॉप पर काबिज है । पुराने दुकान फीके पड़े रहें हैं एक नया दुकान खुला है जो दूसरे दुकानों पर अब ताला लगा रहा है । हार्दिक की टीम का भी हाल कुछ ऐसा ही है ।




टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात टाइटंस ने  20 ओवर में 4 विकेट पर 144 रन बनाए थे. जहाँ  शुभमन  गिल ने सर्वाधिक 63 रन 7 चौके की मदद से बनाये थे । जहाँ  इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गए । लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई की शुभमन गिल असल हक़दार नहीं थे मैन ऑफ द मैच के बल्कि इस प्लेयर को देना चाहिए था मैन ऑफ द मैच का ख़िताब आगे खबर विस्तार से जानिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी  लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम  का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और महज 13.5 ओवर में सिर्फ 82 रनों पर सिमट गई . गुजरात की ओर से गेंदबाज़ी में राशिद खान, यश दयाल और  किशोर ने शानदार धारदार गेंबाज़ी की ओर लखनऊए टीम की कमर तोड़ दी ।. राशिद ने कुल चार विकेट चटकाए. वहीं यश और किशोर ने दो-दो विकेट चटकाए.




गुजरात से मिले 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. चौथे ओवर में 19 के स्कोर पर क्विंटन डिकॉक 11 रन बनाए. वही लखनऊ ने अपना कप्तान केएल राहुल को  8 रन पर गवाया । जहाँ लोकेश राहुल ने इस तरह से अपना विकेट गवाया उनकी बड़ी आलोचना की जा रही है । जहाँ शमी के ओवर में इतना दवाब क्यों लिया ये किसी के भी समझ नहीं आया ।




केवल 3 बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा छू पाए । करन शर्मा जिनका नाम डोमेस्टिक क्रिकेट में काफी है वे 04 रन पर आउट हुए , क्रुणाल पांड्या 05 रन पर रशीद खान का शिकार हुए जहाँ साहा ने शानदार स्टैम्पिंग कर उन्हें चलता किया । आयुष बदोनी 08 रन बनाकर आउट हुए , मार्कस स्टोइनिस 02 और जेसन होल्डर 01 रन पर आउट हुए. इसके बाद मोहसिन खान 01 और आवेश खान 4 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए.

इसे मिलना चाहिए था मैन ऑफ द मैच का ख़िताब

PC: IPL/Twitter

राशिद खान का शानदार प्रदर्शन 




मैन ऑफ द मैच के लिए जिनका नाम सबसे अधिक उछला उनका नाम राशिद खान रहा। जिन्होंने 4 विकेट हासिल कर लखनऊ की बल्लेबाज़ी क्रम को ध्वस्त कर दिया था वे असली हक़दार मैन ऑफ द मैच के थे । आपकी क्या राय है ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here