37 मैच हुए समाप्त, ऑरेंज-पर्पल कैप में उलटफेर, लोकेश राहुल के शतक से हार्दिक टॉप-2 से बाहर, देखें टॉप 10 की सूची

0
258
views
37 matches ended, Orange-Purple cap reversal, Hardik out of top-2 due to Lokesh Rahul's century, see top 10 list

लखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 के 37वें मुकाबले में 36 रनों से मात देकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ करते हुए लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना पाई। इस तरह से मुंबई इंडियंस को 36 रनों से लखनऊ की टीम ने रौंदा इसके साथ ही मुंबई इंडियंस का प्रयोग का सपना भी चकनाचूर हो चुका है।

एक समय फैंस को भी यही उम्मीद थी कि लखनऊ की टीम को वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस हराकर इस सीजन में अपना अंको का खाता खोलेगें लेकिन इसके ठीक विपरीत मुंबई इंडियंस को सीजन-15 में लगातार आठवीं हार झेलनी पड़ी है।



टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए, जहां लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल ने 62 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 4 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 103 रनों की नाबाद पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना पाए। मुंबई इंडियंस की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर रोहित शर्मा रहे जिन्होंने 39 रन31 गेंदों पर बनाए ।वही तिलक वर्मा ने 27 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली।



लखनऊ की ओर से कुणाल पांड्या ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर सर्वाधिक  तीन विकेट चटकाए । वहीँ होल्डर, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई तथा आयुष को एक-एक सफलता हाथ लगी।

मैन ऑफ द मैच

37 matches ended, Orange-Purple cap reversal, Hardik out of top-2 due to Lokesh Rahul's century, see top 10 list
PC: IPL/BCCI

लोकेश राहुल को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया, जहां उन्होंने 62 गेंदों का सामना करते हुए 166.1 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 12 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 103 रनों की पारी खेली।

37 मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप टॉप-10 की लिस्ट

37 matches ended, Orange-Purple cap reversal, Hardik out of top-2 due to Lokesh Rahul's century, see top 10 list

37  मैच के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर की सूची में लोकेश राहुल टॉप-2 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो चुके हैं ।जहां उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ 103 रनों की पारी खेली और ऑरेंज कैप 2022 की सूची में दूसरे पायदान पर हार्दिक को पछाड़ चुके हैं ।लोकेश राहुल ने खेले गए कुल आठ मैच में 368 रन 61.3 के औसत से बनाया है, जहां उन्होंने आईपीएल के सीजन-15 में दो शतक और एक अर्धशतकीय  पारी खेली है।



दूसरे पायदान से खिसक कर हार्दिक पांड्या तीसरे पायदान पर 295 रनों के साथ आ चुके हैं। वही पहले पायदान पर अभी भी राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज बटलर 491 रनों के साथ मौजूद है। चौथे पायदान पर फाफ डू प्लेसिस को पछाड़ तिलक वर्मा 272 रनों के साथ काबिज है ।पांचवें पायदान पर फाफ डू प्लेसिस 255 रन के साथ है।

37वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप के टॉप टेन की लिस्ट

37 matches ended, Orange-Purple cap reversal, Hardik out of top-2 due to Lokesh Rahul's century, see top 10 list

37वें  मुकाबले के बाद यजुवेंद्र चहल 18 विकेट के साथ टॉप पर मौजूद है ।दूसरे पायदान पर थी नटराजन 15 विकेट के साथ हैं ।कुलदीप यादव 13 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर है ।ब्रावो 12 विकेट के साथ चौथे तथा खलील अहमद  11 विकेट के साथ पांचवें पायदान पर है। आवेश खान छठे पायदान पर 11 विकेट  के साथ है हालांकि लखनऊ की ओर से मुंबई के खिलाफ आवेश खान को चोट की वजह से जगह नहीं मिली थी ।



 

पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

37 matches ended, Orange-Purple cap reversal, Hardik out of top-2 due to Lokesh Rahul's century, see top 10 list

पॉइंट टेबल की बात की जाए तो लखनऊ की टीम 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज हो चुकी है, वहीं पहले स्थान पर गुजरात टाइटंस की टीम 12 अंकों के साथ मौजूद है। दूसरे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद 10 अंकों के साथ ,तीसरे पायदान पर राजस्थान रॉयल्स 10 अंकों के साथ तथा चौथे  पायदान पर लखनऊ सुपरजाइंट्स 10 अंकों के साथ मौजूद है ।वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर खिसककर चली गई हैं।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here