MI vs KKR: हार की हैट्रिक के बाद कैमरा पर्सन पर निकला रोहित का गुस्सा, वीडियो हुआ वायरल, हार के दोषी का बताया नाम

0
111
views
PC: Twitter

आईपीएल 2022 का 14 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया ।बेहद रोमांचक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए ।जिसमें सूर्य कुमार ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन का योगदान दिया ।वहीं तिलक वर्मा ने 27 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली 5 गेंदों पर 22 रन बनाए। जिसके जवाब में पैट कमिंस ने  IPL इतिहास की सबसे तेज अर्धशतक जड़कर कोलकाता नाइट राइडर्ड को मुंबई इंडियंस पर 5 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज करने में अहम् योगदान दिया ।

कोलकाता की टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। जहां टीम ने अपने 4 विकेट 83 रनों पर खो दिए थे। इसके बाद आए पैट कमिंस ने खेल का माहौल बदल दिया ।जहां आखरी में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जिसमें सेम की ओवर में 35 रन लगाकर जीत कोलकाता के नाम कर दी ।]कमिंस ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 6 छक्के और 4 चौके की मदद से 56 रन बनाए, वहीं वेंकटेश ने 6 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 50 रन बनाए।

प्रेजेंटेशन में निकला रोहित शर्मा का गुस्सा

गौरतलब है कि प्रेजेंटेशन में पहुंचने के साथ ही रोहित  शर्मा बेहद निराश, हताश और परेशान लग रहे थे। जहां उनके बॉडी लैंग्वेज साफ बता रही थी कि जो भी वह हार को पचा नहीं पा रहे हैं ।अविश्वसनीय हार के बाद रोहित शर्मा का गुस्सा कैमरा पर्सन पर निकला, जहां उन्होंने तेज स्वर में कहा कि माइक का आवाज बढ़ाओ। इसके बाद पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कमिंग्स ने शानदार पारी खेली, यह एक अविश्वसनीय पारी थी ।

“हमें अब तक विश्वास नहीं हो रहा है क्या मैच हार चुके हैं । 15वें ओवर तक मैच में बने हुए थे और हमारी पकड़ में मैच था लेकिन 15 ओवर के बाद जो हुआ वह समझ से परे है हम इसे पचा नहीं पा रहे हैं ।पैट कमिंस की ऐसी पारी की उम्मीद हमने नहीं की थी।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here