SRH vs RR: 7 प्लेयर ने किया इस मैच में डेब्यू, संजू सैमसन के आंकड़े सबसे कड़क, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग XI

0
81
views
SRH vs RR: 7 players made their debut in this match, Sanju's figures are the toughest, see the playing XI of both the teams
PC:IPL/twitter

आईपीएल 2022 का पांचवां मुकाबला हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है ।जहां इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि इस मैच में अलग-अलग फ्रेंचाइजी की ओर से 7 प्लेयर डेब्यू करते नजर आ रहें हैं। वहीं यह राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का 100 वा मुकाबला है। राजस्थान की ओर से ट्रेन बोल्ट, हेट मायर, जॉस बटलर, कूल्टर नाइल विदेशी प्लेयर  की भूमिका में राजस्थान की ओर से खेलते नजर आएंगे।

राजस्थान और हैदराबाद में किसका पलड़ा भारी

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल के बीच कुल 15 मुकाबले हुए हैं जहां सनराइजर्स हैदराबाद में 8 मौके पर जीत दर्ज की है वह राजस्थान रॉयल्स ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है।

संजू सैमसन का रिकॉर्ड बेहद कड़क

RRvSRH खेलों में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर की लिस्ट
512: संजू सैमसन
347: अजिंक्य रहाणे
253: शिखर धवन
246: मनीष पांडे
241: डेविड वार्नर
219: केन विलियमसन
170: जोस बटलर

टॉस के बॉस बने विलियम्सन

टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले गेंदबाज़ी करने का लिया निर्णय । मैदान पर औसत स्कोर 159 है ।वहीँ इस मैदान पर आईपीएल का आखिरी मैच साल 2018 में खेला गया था। सीमा रेखा महज 65 मीटर की है इसका अर्थ है की आज चौके छक्के अधिक देखने मिल सकते हैं ।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन):

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (w/c), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नाथन कूल्टर-नाइल, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन):

अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन (सी), निकोलस पूरन (डब्ल्यू), एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here