चेन्नई से वर्ल्ड कप का कारवां भारत का शुरू हुआ था जो अब फाइनल के लिए अहमदाबाद जाएगा । न्यूजीलैंड को 70 रन से मात देने के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप में चौथी दफा फाइनल में प्रवेश कर रह है । जहां जीत के कई हीरो रहे । जहां रोहित – और गिल की तूफ़ानी शुरुआत हो , या विराट का 50 वां वनडे शतक , क्या कहने मोहम्मद शमी के 7 विकेट के लेकिन एक नाम ऐसा भी है जिसने तूफ़ानी स्ट्राइक रेट से शतक ठोका और विराट के शतक और साझेदारी लगाने में भी मदद की जी हाँ श्रेयस की बात की जा रही है । जहां जीत के बाद उन्होंने का खुलासे किए । श्रेयस ने 8 छक्के 4 चौके की मदद से 70 बॉल पर 105 रन की तूफ़ानी पारी खेली । टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 397 रन बोर्ड पर लगाए जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 327 रन पर सिमट गए ।

जीत के बाद श्रेयस ने कहा
जीत के बाद श्रेयस ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा की इस वर्ल्ड कप में मेरी दो मैचोंकुछ अच्छी नहीं रही जिसके बाद मेरे खिलाफ की बातें बोली जाने लगी मुझे बास अपने मौके का इंतज़ार था की कब मैं अपने प्रदर्शन से सब को चुप कर दूँ । जहां ऐसा ही कुछ पिछले दो मैच में हुआ जहां मैंने दो लगातार शतक ठोके । न्यूजीलाँड़ के खिलाफ मैंने पहले 10 गेंद पर पिच और स्विंग को भाप लिया , जिसक बाद रचीन के ओवर में जब मैंने हाथ खोलकर छक्का लगाया तो मैंने लय पा लिया , जिसके बाद मुझे पता था की आज मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा ।
जहां पूरे टीम, कोच और कप्तान के साथ सुपोर्ट स्टाफ ने मुझे भरोसा दिया । वहीं विराट कोहली के साथ जब आप बल्लेबाजी करते हैं तो आप को पता होता है की क्या स्कोर होना चाहिए , जहां अगले छोर से उनके अनुभव का फायदा आपको मिलता है । मैं अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हूँ और आने वाले फाइनल मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की कोसिस करुगा ।







