जब इंग्लैंड की टीम ने भारतीय सरजमीं पर कदम रखा था तब विश्व कप की सबसे बड़ी दावेदारों में से एक मानी जा रही थी , लेकिन जिस तरह से उनका वर्ल्ड कप अब तक घटा है वह एसोसिएट नेशन से भी निचले स्तर का प्रदर्शन करती नज़र आ रही है , जहाँ कुछ भी इंग्लैंड के लिया अच्छा घटता नज़र नहीं आ रहा है । जहाँ अंकतालिका में इंग्लैंड केवल एक जीत के साथ नवें स्थान पर मौजूद हैं , जहाँ अगर भारत से होने वाले मुकाबले में रणग्लैंड हारी तो वो दसवें पायदान पर होगी और वर्ल्ड कप से बाहर की भी टिकट कट जाएगी , वहीँ श्रीलंका से मिली 8 विकेट के करारी हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान बटलर भावुक नज़र आये ।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बटलर ने कहा
हार पचा पाना बेहद कठिन और मुश्किल से भरा हुआ है । जहाँ बतौर कप्तान मैं खुद और अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बेहद निराशHUN , हमने अबतक विश्व कप में अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं किया है। हम अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी पीछे रह गये हैं।
टीम में अनुभवी क्रिकेटर मौजूद हैं। आप प्रदर्शन के बाद बुरी टीम नहीं बन जाते। हमने अपना बेस्ट क्रिकेट नहीं खेला वहीँ प्रोसेस में दिक्कत आई है । चयन हमारी समस्या नहीं रही है. हम अपने बेस्ट प्रदर्शन से पीछे हैं। टीम में गुच्छों में विकेट गर्ने । शॉट सिलेक्शन का चयन । साझेदारी नहीं बना रहे हैं. बल्ले और गेंद दोनों से साझेदारी नहीं पनपना यह सब बड़े करों में से एक हैं । बाकी मुकाबले में अब हम अपना बेस्ट देना चाहते हैं ।
मैच का लेखा जोखा
श्रीलंका ने टॉस हारकर गेंदबाज़ी की और इंग्लैंड को 156 रन पर समेट दिया , जीत के लिए 157 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंका 25.4 ओवर में 160 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया । श्रीलंका की तरफ से निशंका ने 77 रन और सदीरा ने 65 रन की पारी खेली । यह साफ़ है की अब इंग्लैंड के पास खोने को कुछ नहीं है इसलिए भारतीय टीम को इनके लिए रेडी रहना होगा , जहाँ पूरी ताकत से इंग्लैंड इस बार भारत के खिलाफ मैदान पर क्रिकेट के लिया उतरेगी ।







