ENG vs AFG: हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान बटलर हुए भावुक, आँखों से छलके आंसू ! बोला ” ये हार सभी प्लेयर को चुभना चाहिए “

0
571
views
ENG vs AFG: England captain Butler became emotional after the defeat, said,

अफगानी शेर ने इंग्लैंड को 69 रन से रौंदकर इस साल वर्ल्ड कप 2023 की सबसे बदु उलटफेर कर दी है , मजे की बात यह है की डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की यह तीन मैच में 2 हार है । जहाँ यह हार उनके लिए मुसीबत का कारण  आगे बन सकती है । जहाँ अब सभी मैच इंग्लैंड को तगड़े टीमों के साथ हैं । जहाँ हार के बाद बटलर का चेहरा उतरा नज़र आया । जहाँ उन्हें समझ नहीं आया की क्या हुआ है उनके साथ ।

इंग्लैंड पर धमाकेदार जीत के साथ ही अफगानिस्तान की पूरी टीम जश्न में डूब गई। पहले बल्लेबबाज़ी और फिर अपनी धारधार गेंदबाज़ी की बदौलत अफगानिस्तान ने पहली बार किसी भी फॉर्मेट में अफगानिस्तान को रौंदा है । जहाँ हार की टिस बटलर के चेहरे पर साफ़ दिखा ।

मैच लेखा जोखा

ENG vs AFG: England captain Butler became emotional after the defeat, said, "This defeat should sting all the players"

सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के 57 गेंद में तूफानी  80 रन के बाद मुजीब-उर-रहमान की बल्लेबाज़ी में  तूफानी  (28 रन और गेंदबाज़ी में जबरदस्त  तीन विकेट) की बदौलत  अफगानिस्तान ने इस विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया। वहीँ वंडर बॉय अनुभवी राशिद खान ने तीन और मोहम्मद नबी ने दो विकेट के जबरदस्त स्पेल ने इंग्लैंड को 69 रन की शर्मनाक हार दी । जहाँ इंग्लैंड की टीम 284 रन के जवाब में 215 रन पर ढेर हो गई ।

बटलर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा

टॉस जीतना के बाद भी  इतने सारे रन देना टीम के लिए  निराशाजनक था , जहाँ आज अफगानिस्तान ने हर डिपार्टमेंट में हमसे बेहतर प्रदर्शन किया उनको श्रेय जाता है ।   हम बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में  उस स्तर पर नहीं थे जैसा हम चाहते थे। उनके पास कुछ शानदार गेंदबाज हैं, ओस उतनी नहीं आई जितनी हमें उम्मीद थी, गेंद भी थोड़ी रुकी रही।  इस हार पर हमें  विचार करने की जरूरत है जहाँ यह हार सभी को चुभनी भी चाहिए । हमें ऐसे खिलाड़ियों की ज़रूरत है जो दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकें और हम सभी इसके लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here