आखिरी 6 गेंद में पाकिस्तान की टीम को जीत के लिए 11 रन की दरकार थी। वहीं यह घटकर 2 गेंद पर 3 रन रह गया जहां केवल 1 विकेट पाकिस्तान का शेष था वहीं नसीम शाह ने फारूखी की गेंद पर चौका लगाकर लगभग हारा हुआ मैच पाकिस्तान की झोली में डाल दिया। जहां एशिया कप में फारूखी की गेंद पर छक्का ठोकर नसीम शाह ने जीत दिलवाई थी वहीं यह दूसरा मौका था जब उन्होंने ऐसा किया। उससे पहले अफगानिस्तान ने 50 ओवर में गुरबाज के 151 रनों की पारी की मदद से 300 रन ठोके जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 1 रन से जीत दर्ज की और सीरीज पर 2/0 की अजेय बढ़त बना ली। वहीं जीत के साथ नसीम शाह ने बल्ला ग्लव्स सब फेक्कर मैदान। पर हल्ला मचा दिया।
गुरबाज की तुफानी 151 रनों की पारी गई बेकार
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में पाकिस्तान के जबरदस्त गेंदबाजी के सामने 300 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। जहां अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने 3 छक्के और 14 चौके की मदद से 151 रन ठोके वहीं ज़दरन ने 80 रन की पारी खेली। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 227 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। 300 रन के जवाब में पाकिस्तान के इमाम उल हक ने 91 और शादाब ने 48 रन की पारी खेली वहीं बाबर आजम ने 53 रनों का योगदान दिया ।
आखिरी 2 गेंद पर छाए थे 3 रन
पाकिस्तान को जीत के लिए 2 गेंद पर 3 रन चाहिए थे और नसीम शाह के साथ हैरिस रौफ मैदान पर थे । जहां फारूखी की पांचवी गेंद पर नसीम शाह के बल्ले का किनारा लगा और गेंद सीधी थर्ड मैन की दिशा में गेंद चौके के लिए गई और 5 गेंद में 10 रन बनाकर नसीम शाह ने फिर से अफगानिस्तान को पटखनी दे दी।
फिर से किया नसीम शाह ने बवाल

जीत के बाद फिर से नसीम शाह ने बल्ला और ग्लॉब्स को फेक गर्जना की। जहां वह पूरे मैदान पर भागते नजर आए। वहीं एक बार फिर फारूखी को नसीम शाह ने आड़े हाथों में लिया और इतिहास को दोहराया दिया। जहां जीता हुआ मैच अफगानिस्तान के हाथों से फिसल गया। वहीं इस जीत के साथ पाकिस्तान की टीम ने सीरीज को भी सील कर लिया।
विडियो
You cant repeat the past. of course you can.🔥🥳 Naseem Shah#AFGvPAK #BabarAzam𓃵 #PakvsAfg #PakistanCricket #PAKvAFG pic.twitter.com/5uCGuozXck
— Ehmd Hydr (@EhmdHydr27) August 24, 2023







