डोमिनिका के मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है ।जहां पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति मजबूत बना लिया है । खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेल लिया है । दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहा है यशस्वी जायसवाल ने जबरदस्त खेल का परिचय दिया और पहले ही मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेल कर अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है जहां अब वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए बतौर ओपनर अर्धशतक बनाने वाले 8 भारतीय प्लेयर भी बन चुके हैं। आगे खबर विस्तार से।
150 रनों पर सिमटी वेस्टइंडीज
घरेलू सरजमीं पर खेल रहे वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया . पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम महज 150 रनों पर धराशाई हो गई ।जहां वेस्टइंडीज की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर ऐलिस रहे जिन्होंने 47 रन बनाए ।भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने धारदार गेंदबाजी की जहाँ आश्विन ने पांच विकेट दूसरी और रविंद्र जडेजा ने तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। शार्दुल ठाकुर और मामा शिवराज के नाम एक-एक सफलता रहे।
रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने की तूफानी शुरुआत

150 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी जोड़ी यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया ।जहां दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली। यशस्वी जयसवाल ने 7 चौके की मदद से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा ने 4 चौके और दो छक्के की मदद से 107 गेंदों पर अपना टेस्ट क्रिकेट का 15 वां अर्धशतक पूरा किया।
चौके के साथ यशस्वी जयसवाल(Jaiswal) ने पूरा के अर्धशतक
33 वे ओवर की दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)ने अलजारी जोसफ की गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाकर जबरदस्त अंदाज में अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया ।जहां लेंथ डिलीवरी को पहले ही भाप चुके यशस्वी जयसवाल ने मिडविकेट के क्षेत्र पर करारा शायद डेब्यू करते हुए पहला अर्धशतक ठोका।
वह आपको बता दें कि भारतीय ओपनर द्वारा टेस्ट डेब्यू करते हुए 50 प्लस स्कोर बनाने वाले की श्रेणी में इससे जयसवाल आठवे पायदान पर आ चुके हैं। इससे पहले शिखर धवन ,पृथ्वी शॉ , इब्राहिम ,मयंक अग्रवाल, सुनील गावस्कर, अरुण लाल, दिलावर हुसैन यह कारनामा अपने नाम कर चुके थे।
वीडियो
A confident start for Yashasvi Jaiswal on his Test debut! 🤩#WIvIND #YashasviJaiswal #TeamIndia pic.twitter.com/HL7bGahJEP
— OneCricket (@OneCricketApp) July 13, 2023







