भारत और वेस्टइंडीज के बीच हेमिल्टन के मैदान पर वर्ल्ड कप का दसवां मुकाबला खेला गया ।जहां भारत के सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और भारत की फिनिशर बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने अपने तूफान में वेस्टइंडीज के 8 गेंदबाजों को हिला कर रख दिया । वेस्टइंडीज को आठ गेंदबाजों का प्रयोग इन दोनों बल्लेबाजों को रोकने के लिए करना पड़ा ।वहीं इन दोनों भारतीय प्लेयर ने शतक लगाया इसके साथ ही शतकीय साझेदारी कर अपने नाम कई रिकॉर्ड भी कायम कर लिया है। वहीं भारत में स्मृति मंधाना (123 रन) हरमनप्रीत कौर (109 रन) की पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए ।जहां वेस्टइंडीज को जीत के लिए 318 रनों का लक्ष्य दिया गया।
SENSATIONAL ✨
Smriti Mandhana vs West Indies in,
CWC 2017 ➜ CENTURY#CWC22 ➜ CENTURY
Her fifth hundred in ODI cricket!
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 12, 2022
वेस्टइंडीज ने इस्तेमाल के 8 गेंदबाज
वेस्टइंडीज की ओर से कुल 8 गेंदबाजों को स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को रोकने के लिए लगाया गया था। जहां पूरी वेस्टइंडीज की गेंदबाजी खेमे में इन दोनों बल्लेबाजों ने हड़कंप मचा दिया था।
चारों और छक्के और चौके की बरसात होने लगी थी। इन सभी के बीच स्मृति मंधाना ने 119 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और दो छक्के की मदद से 123 रन तथा हरमनप्रीत कौर ने 107 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और दो छक्के की मदद से 109 रन की पारी खेली। जहां यह स्मृति मंधाना का विदेशी सरजमीं पर पांचवा शतक था वही हरमनप्रीत कौर का वर्ल्ड कप में तीसरा और व्यक्तिगत चौथा शतकीय पारी थी।
वेस्टइंडीज ने इस्तेमाल किए ये 8 गेंदबाज
शामिलिया
चिनेले हेनरी
हेली मैथ्यूज
सेल्मेन
मोहम्मद
डॉटीन
टेलर
एलेन
वेस्ट इंडीज की सबसे सफल गेंदबाज़ अनीसा मोहम्मद रहीं जिन्होंने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किया । शमीलिया कोनेल ने 1 विकेट हासिल किया । हेली मैथ्यूज, शकेरा सेलमान, डिएंड्रा डॉटिन और आलिया एलीन ने एक एक विकेट चटकाए ।
आउट होने से पहले हुई हरमनप्रीत कौर और स्मृति के बीच हुई रिकॉर्ड साझेदारी
Today’s 184-run partnership between Smriti Mandhana and Harmanpreet Kaur against West Indies is the highest for India in Women’s World Cup history 👏#CWC22 pic.twitter.com/KWW1draVDp
— ICC (@ICC) March 12, 2022
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ 184 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई ।महिला विश्व कप इतिहास में भारत की ओर से यह सबसे बड़ी साझेदारी रही ।
भारतीय टीम
यास्तिका भाटिया, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्रकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़ ।







