WTC Final: बॉर्डर गावस्कर कप अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। जहाँ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे हैं चार टेस्ट मैच की सीरीज में इंदौर टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी तो वही न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट से श्रीलंका को रौंद कर भारत का टिकट आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पक्की करा दी है। बॉर्डर गावस्कर कप का आखिरी मुकाबला ड्रा की ओर जा रहा है। जहाँ भारतीय टीम ने इस सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई हुई है । वहीँ जिस बड़े मुकाम के लिए भारतीय टीम खेल रहगी थी वह मुकाम भारत ने कीवी की सौजन्य से प्राप्त कर लिया है ।
दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
भारतीय टीम के पास बड़ा मौका होगा जब 7 जून को होने वाले लंदन के मैदान पर भारतीय टीम जीत जे साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप कप पर कब्ज़ा करे । वहीँ रोहित ब्रिगेड और कम्मिंस के बीच यह खिताबी टक्कर का महा मुकाबल आयोजित किया जायेगा । जहाँ केवल जीत की अब भारत के लिए एकमात्र विकल्प होगा । आपको बता दें की कीवी से पिछले साल भारतीय टीम हारी थी ।
2019/21 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप – फाइनलिस्ट
2021/23 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप – फाइनलिस्ट
कब और कहाँ आयोजित होगा फाइनल WTC फाइनल

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून से लंदन के द ओवल में फाइनल का मुकाबला आयोजित किया जायेगा । जहाँ आपको बता दें की iccचैंपियनशिप के दौरान अहमदाबाद टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया ने 18 मैच में 11 जीत और 3 ही हार दर्ज की थी वहीँ दूसरी तरफ भारत ने 17 मैच में 10 जीत हासिल की थी वहीँ उन्हें 5 में हार का सामना पड़ा था । वहीँ 2 मैच ड्रॉ रहे थे ।
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल







