IND vs IRE: स्मृति मांधना ने 57 गेंद में 87 रन ठोक मचाई तबाही, हरमनप्रीत ने 3000 रन पूरा कर टी20I में रचा इतिहास, टूटे 3 रिकॉर्ड

0
74
views
IND vs IRE: Smriti Mandhana wreaked havoc with 87 runs in 57 balls, Harmanpreet created history in T20I by completing 3000 runs, broke 3 records

India Women vs Ireland Women: भारत और आयरलैंड के बीच ग्रुप बी का बेहद रोमांचक मुकाबला सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जा रहा है जहां भारत की ओपनर स्मृति मांधना ने 87 रन बनाकर भारत का स्कोर 155 रन तक पहुंचाया वहीं आयरलैंड को जीत के लिए 156 रन की दरकार  है । भारत के कप्तान हरमनप्रीत ने 13 रन की पारी खेल इतिहास रच दिया है। जहां हरमनप्रीत के नाम खास उपलब्धि हो गई है जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

हरमनप्रीत ने जीता टॉस

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए जिसमें भारत के ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार 87 रनों की पारी खेली। शेफली वर्मा ने 24 और हरमनप्रीत ने 13 रन की पारी खेली। जेमिमा ने 12 गेंद में 19 रन की तेज पारी खेली।

आयरलैंड की ओर से ओरला ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, लौरा ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

स्मृति मांधना(Smriti Mandhana)ने खेला कैरियर बेस्ट प्रदर्शन

IND vs IRE: Smriti Mandhana wreaked havoc with 87 runs in 57 balls, Harmanpreet created history in T20I by completing 3000 runs, broke 3 records

स्मृति मांधना ने अपने टी 20 I का बेहतरीन प्रदर्शन किया। जहां स्मृति ने 155 के स्ट्राइक रेट से महज 56 गेंद में 9 चौके और 3 छक्के ठोके और टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 22 वां अर्धशतक ठोका। जहां चौके और छक्के की बारिश कर स्मृति ने दिल जीता वहीं इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक जमाने के बाद अब आयरलैंड के खिलाफ स्मृति ने अर्धशतक ठोका है।

स्मृति मांधना ने उसे पहले न्यूज़ीलैंड के खिलाफ साल 2009 में 86 रन की पारी खेली थी। जहां चार साल बाद स्मृति ने खुद का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

हरमनप्रीत ने ठोके 3000 टी 20I रन

IND vs IRE: Smriti Mandhana wreaked havoc with 87 runs in 57 balls, Harmanpreet created history in T20I by completing 3000 runs, broke 3 records

हरमनप्रीत कौर ने 13 रन की पारी खेलने के साथ अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। जहां अब वह भारत की तरफ से टी 20 I में 3000 रन बनाने वाली पहली महिला प्लेयर बनने का गौरव प्राप्त किया वहीं 3000 रन पूरे करने वाली वह विश्व की चौथी प्लेयर बनी।भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान HarmanpreetKaur 150 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here