India vs Australia, 2nd Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला जा रहा है ।जहां आज टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपने 4 विकेट खो दिए हैं। जहां रोहित शर्मा ,लोकेश और चेतेश्वर पुजारा के साथ सूर्य कुमार की जगह वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर पवेलियन वापस लौट चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लायन ने धारदार गेंदबाजी करते हुए दूसरे दिन के पहले सेशन में चार विकेट हासिल कर भारतीय टीम को बैकफुट पर ला खड़ा किया है। जहां अब टॉस में मिली हार का असर हुई पिच में देखने मिल रहा है। वहीं टेस्ट क्रिकेट में 100 वां टेस्ट मैच खेल रहे पुजारा को किस्मत का साथ तो मिला लेकिन 14 वें गेंद के बाद ही उनके किस्मत ने उनका साथ छोड़ दिया। आगे खबर विस्तार से ।
रोहित शर्मा और पुजारा (pujara)हुए नाथन लायन का शिकार
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 263 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक अपने 4 विकेट 87 रन पर खो दिए हैं ।जहां लोकेश राहुल 17 रन रोहित शर्मा 32 रन ,चेतेश्वर पुजारा 0 रन और श्रेयस 4 रन पर पवेलियन वापस लौट चुके हैं।
गौरतलब है कि भारत को दूसरे दिन पहले सेशन में पहला झटका 46 रन पर लगा जब लोकेश राहुल एलबीडब्ल्यू आउट हुए ।वहीं इसके ठीक बाद 20 ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा भी ना था ला द्वारा बोल्ड हो गए वहीं 20 ओवर में एक और विकेट गिरा जहां चेतेश्वर पुजारा एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
चेतेश्वर पुजारा को दूसरी ही गेंद पर मिला था जीवनदान
गौरतलब है कि चेतेश्वर पुजारा को उनके स्वामी टेस्ट मैं दूसरी ही गेंद पर जीवनदान मिला था जब नाथ लाइन की गेंद पर वे डिफेंस करना चाह रहे थे और गेंद सीधी पैड पर जा लगी थी ।हालांकि अंपायर ने इसे नॉट आउट घोषित किया लेकिन वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंग ने डीआरएस की मांग नहीं उठाई। लेकिन जब बॉल ट्रैकिंग सामने आया तब ऑस्ट्रेलिया के खेमे में खलबली मच गई जहां गेंद सीधी स्टंप हिट करती हुई नजर आ रही थी ।

जहां 100 वा टेस्ट मुकाबला खेल रहे पुजारा दूसरी ही गेंद पर नाथन लायन का शिकार बन सकते थे लेकिन किस्मत का जादू पुजारा के साथ ज्यादा देर तक नहीं चला जहां 14 गेंद के बाद ही 20 वें ओवर की चौथी गेंद पर पुजारा को नाथन लायन ने अपना शिकार बनाया और इस बार डीआरएस लिया गया जहां गेंद स्टंप को हिट करती दिखी और पुजारा 0 रन पर आउट हुए।
वीडियो
— MINI BUS 2022 (@minibus2022) February 18, 2023







