भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वनखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।श्रीलंका कप्तान दासुन शानका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । जहाँ ओस की वजह से वानखेड़े कि पिच पर ये निर्णय श्रीलंका के कप्तान ने किया । हालाकिं शुरुआत में ईशान किशन ने पहले ही ओवर से ग़दर मचाना शुरू कर दिया था लेकिन शुभमन के 7 रन पर आउट होने के बाद भारतीय टीम का विकेट पतन जल्दी होने लगा वहीँ दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने जबरदस्त पारी खेली और टीम का स्कोर 162 रन पर ला खड़ा किया । जहाँ अब श्रीलंका को जीत के लिए 20 ओवर में 163 रन की दरकार है ।
सूर्यकुमार और शुभमन का बल्ला रूठा

सूर्यकुमार कुमार यादव और इस मैच में पदार्पण कर रहे शुभमन ने 7-7 रन बनाये। जहाँ दोनों से ही टीम बड़े स्कोर की आस लगाई हुई थी । वहीँ ईशान किशन पहले चौथे नंबर की गियर लगाकर खेल रहे थे लेकिन दूसरे छोर पर विकेट के पतन को देख वे भी संभलकर खेलते हुए 29 गेंद में 37 रन का योगदान दिया ।
दीपक हुड्डा और अक्षर ने मचाया धमाल
दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) और अक्षर पटेल (Akshar Patel) ने 35 गेंद में 68 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को संकट से निकला । जहाँ दीपक ने 4 छक्के भी जमाये। साझेदारी की मदद से टीम इंडिया ने नियमित अंतराल पर विकेट खोने के बावजूद 162/5 का स्कोर बनाया. हुड्डा ने 23 गेंदो पर चार छक्कों और एक चौके की मदद से 41 रन ठोके वहीँ अक्षर ने 20 गेंदो पर 31 रन की पारी खेली. दूसरी और हार्दिक ने 29 रन का योगदान दिया ।
भारत (प्लेइंग इलेवन): इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल







