वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच महिला विश्वकप 2022 का सातवां मैच यूनिवर्सिटी ओवल खेला जा रहा है। जहाँ मैच में वेस्टइंडीज की शानदार खिलाड़ी डॉटिन ने हवा में छलांग लगाकर अब तक के विश्व कप में खेले गए मुकाबलों में से सबसे शानदार एवं आकर्षक कैच लेकर सनसनी फैला दी है ।गौरतलब है वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए जिसके जवाब में खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 18 वर्ग में 63 रन बना लिए हैं जहां उसके 3 विकेट गिरे हैं।
वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी डॉटइन ने लिया अविश्वसनीय कैच ( dottin best Catch)
Deandra Diving Dottin#WIvENG #CWC22 #CricketTwitter #Cricket pic.twitter.com/sRyv96K3Rh
— Asli BCCI Women (@AsliBCCIWomen) March 9, 2022
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी डॉटइन ने इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज़ लॉरेन विन्फील्ड का शानदार तरीके से कैच लेकर पवेलियन का रास्ता दिखाया ।इससे पहले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 12 रन की पारी खेली।डॉटिन ने हवा में छलांग लगाते हुए लॉरेन का अभूतपूर्व कैच पकड़ा, इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रशंसा की झड़ी लग गई है।
वेस्टइंडीज की पारी
A flying @Dottin_5 aren’t you a delight !!
Presence always there !! #CWC22 pic.twitter.com/fuaIiu0jU3— Nooshin AL Khadeer (@NooshinKhadeer) March 9, 2022
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर कैंपबेल रहे उन्होंने 80 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके की मदद से 66 रन बनाए ।वहीं नेशन ने 74 गेंदों का सामना करते हुए 49 रनों की पारी खेली जिसमें 3 चौके शामिल थे। सलामी बल्लेबाज डॉटइन ने 64 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन बनाए। वहीं हेली मैथ्यूज ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन की पारी खेली।
इंग्लैंड की गेंदबाजी
इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात की जाए तो सबसे सफल गेंदबाज एक्सलेस्टोन रहीं जिन्होंने 10 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं साइवर ने 8 ओवर में 57 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
प्वाइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति की बात की जाये तो ऑस्ट्रेलियाई टीम दो मैच में 4 अंकों के साथ टॉप पर काबिज है ।वहीं भारतीय टीम दूसरे पायदान पर, साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे पायदान पर, चौथे पायदान पर न्यूजीलैंड की टीम, पांचवें प्रधान वेस्टइंडीज की टीम, छठे पायदान पर इंग्लैंड की टीम, सातवें पायदान पर बांग्लादेश की टीम आठवें स्थान पर पाकिस्तान की टीम है।







