भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में 227 रन बनाये जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 314 रन बनाये । वहीँ मीरपुर में तीसरे दिन का खेल शुरू है जहाँ खबर लिखे जाने तक बंगलादेश की टीम 111 रन पर अपने 5 विकेट खो चुकी है । जहाँ लिटन दस और मेहंदी हसन मैदान पर हैं ।
बांग्लादेश के विकेट पर एक नज़र
बांग्लादेश की तरफ से कुल 5 विकेट गिरे जहाँ मुश्फिकुर रहीम (9) ,कप्तान शाकिब अल हसन (13 रन), मोमिनुल हक (5) और नजमुल हसन शान्तो (5) आउट हुए। अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट बांटे। जहाँ बांग्लादेश की हालत खस्ता सट्ठि में है वहीँ भारतीय गेंदबाज़ों ने टर्निंग विकेट पर दबदबा बना कर रखा है । वहीँ पहली पारी में ऋषभ पंत की 93 और श्रेयस की अहम् 87 रन की पारी की बदौलत भारतीय टीम ड्राइविंग सीट पर है ।
शाकिब का किया उनादकट ने हाल बेहाल

पहले टेस्ट मैच में जहाँ कुलदीप यादव की फिरकी का कोई उत्तर शाकिब के पास नहीं मिला तो दूसरी ओर दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप की जगह चुने गए जयदेव की धारधार गेंदबाज़ी के सामने शाकिब बौने साबित हुए । जहाँ 13 के निजी स्कोर पर जयदेव नबे उन्हें चलता किया ।
25 वे ओवर की चौथी गेंद पर शाकिब कवर की ओर चौक लगाने के लिए ड्राइव लगाया लेकिन गेंद पिच पर पड़ने के बाद थोड़ी फांसी और फिर बल्ले से लगी जहाँ टाइमिंग ठीक नहीं होने के कारन गेंद सीधी कवर दिशा में गई जहाँ शुभमन गिल ने शानदार कैच लेकर शाकिब की छोटी सी पारी का अंत किया । जहाँ शाकिब ने अपनी पारी में 36 गेंद का सामना करते हुए एक चौके की मदद से 13 रन बनाये । जहाँ उनके विकेट गिरने के साथ ही बांग्लादेश की टीम की मुसीबत और भी बढ़ गई है ।
वीडियो
Soft Dismissal, Shakib Al Hasan is out. That’s the second time this Test that Shakib has perished in ordinary fashion. #INDvBAN #BANvsIND pic.twitter.com/6zduCaNCKC
— Vipin Tiwari (@vipintiwari952) December 24, 2022







