IPL Auction 2023 Live: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन का रोमांच जारी है जहाँ कैमरून ग्रीन , ब्रूक , बेन स्टोक्स पर जमकर पैसों की बारिश हुई । जहाँ इस मेगा लीग में 405 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है। वहीँ ऑक्शन का रोमांच तब बढ़ा जब सैम का नाम आया और फिर साडी टीमों ने अपनी कमर इस प्लेयर को अपनी टीम में जोड़ने के लिए कास ली । इंग्लैंड के युवा ऑलराउंड सैम कुरेन जो की पहले पंजाब और फिर चेन्नई का हिस्सा रह चुके हैं उन्हें एक बार फिर से पंजाब ने अपने खेमें में शामिल हुए ।। कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं।
2 करोड़ की थी बेस प्राइस
9 गुना अधिकMEI सैम करण को पंजाब की टीम ने अपने खेमें में शामिल कर इतिहास रच दिया है जहाँ 15 सीजन के इतिहास में सर्वाधिक पैसे लेने वाले प्लेयर अब सैम होंगे । जहाँ पंजाब ने जबरदस्त तरीके से सैम को अपने खेमे में शामिल किया । जहाँ एक समय मुंबई इंडियंस भी सैम को अपने खेमे में शामिल करने के लिए बोली लगाने लगी थी वहीँ हैदराबाद ने भी दिलचस्पी सैम में दिखाई थी । सबसे महंगा होने का पिछला रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस के नाम था। उन्हें 16.25 करोड़ रुपए मिले थे।
आईपीएल ऑक्शन
8.25 करोड़ में बिके मयंक अग्रवाल. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में हुए शामिल.
वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ में खरीदा.
वेस्टइंडीज के ओडियन स्मिथ को गुजरात टाइटंस ने 50 लाख में खरीदा.
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा.
सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ में हैरी ब्रूक को खरीदा.







