IND vs PAK WC2022: पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ अपने बच्चे के साथ पहुंची मैदान, क्रिकटर के साथ माँ होने का हक़ किया अदा

0
111
views
IND vs PAK WC2022: Pakistan captain Bismah Maroof reached the ground with her child, paid the right to be a mother with the cricketer
PC: ICC/Twitter

आईसीसी महिला विश्वकप में आज भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मैच की शुरुआत हो चुकी है । इस मैच पर पुरे विश्व की नज़र है । विश्वकप में एकदूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरकर दोनों ही टीम विश्व कप 2022 का  आगाज कर रहेगी । वहीँ भारत की कप्तान मितली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ करने का निर्णय लिया है ।आज पाकिस्तान  की कप्तान बिस्माह अपने बच्चे के साथ दिखी जहाँ उन्होंने एक माँ होने के साथ क्रिकेटर होने का फर्ज एक साथ अदा करती हुई दिखाई दी । यह फोटो ICC ने जारी की जहाँ क्रिकेट किट के साथ वह पाकिस्तान की जर्सी में अपने देश के लिए खेलने उतरी हैं । इस फोटो की सरहाना हो रही है । जहाँ माँ के साथ देश के लिए समपर्ण भाव साफ़ दिखाई दे रहा है ।

विजयी रथ पर सवार है टीम इंडिया

आपको बता दें की भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कुल दस मैच में भारत ने  10 बार वनडे में  पाकिस्तान को हराया है। पिछले 10 में से नौ वनडे में भारत ने मिताली राज की कप्तानी में जीत दर्ज की है। वहीँ एक मैच झूलन की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने जीती है । लिहाजा भारत का विनिंग परसेंटेज 100 फीसदी का है। आपको  बता दें की आईसीसी की जारी तजा वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम चौथे पायदान पर और पाकिस्तान आठवें स्थान पर मजबूती से बनी हुई है ।

टॉस

कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है ।साल 2017 के बाद से भारतीय नाहिला टीम ने कुल  40 एकदिवसीय मैचों खेले हैं जिसमें की भारतीय महिला टीम ने  19 मैचों में  जीत  दर्ज की है वहीँ आपको बता दें की 21 मैचों में भारतीय महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा है । साल 2021 से अब तक के आंकड़ों पर नज़र डालें तो भारतीय महिला टीम ने कुल 16 वनडे मैच में केवल  4 मैच में जीत दर्ज की है ।

भारतीय टीम

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, मिताली राज (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़

पाकिस्तानी टीम

जावेरिया खान, सिदरा अमीन, बिस्माह मारूफ ( कप्तान ), ओमैमा सोहेल, निदा डार, आलिया रियाज, फातिमा सना, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), डायना बेग, नशरा संधू, अनम अमीन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here