भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा t20 मुकाबला होलकर स्टेडियम इंदौर में खेला गया .जहां आखिरी मुकाबले को दक्षिण अफ्रीका ने 49 रनों से जीतकर श्रृंखला की विदाई जीत से की। हालांकि 2/1 से भारतीय टीम ने कप पर कब्जा किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन का स्कोर खड़ा किया जवाब में भारतीय टीम 178 रनों पर सिमट गई।
इस मुकाबले में दिनेश कार्तिक ने जबरदस्त ताबड़तोड़ अंदाज में खेल का प्रदर्शन किया और सर्वाधिक 219 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर फैंस का दिल जीता ।उन्होंने 21 गेंदों पर 46 रन बनाए , अपनी पारी में कार्तिक ने 4 चौके और 4 छक्के जड़े। हालांकि वह गलत शॉट लगाकर आउट हुए जिसके बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के बाद रोहित शर्मा और कार्तिक की जबरदस्त वीडियो वायरल हो रही है जिसे फैंस काफी सराहा है जहां रोहित शर्मा उन्हें बता रहे हैं कि मैंने क्या गलती की।
दिनेश कार्तिक की तूफानी पारी

पिछले कुछ सीरीज से दिनेश कार्तिक (Dinesh kartik)और ऋषभ पंत को टीम मौके नहीं दे पा रही थी ।जहां विराट कोहली और लोकेश राहुल की गैर मौजूदगी में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को चमकने का शानदार मौका था ।हालांकि दोनों के दोनों प्लेअर को स्टार्ट बहुत अच्छा लिया लेकर अंजाम तक नहीं पहुंच पाए ।जहां ऋषभ पंत ने पहले ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन बनाए तो दूसरी और दिनेश कार्तिक ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली।
जहां कार्तिक अच्छे लय में लग रहे थे लेकिन गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए महाराज की गेंद पर वह रिवर शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। जहां अधिक रचनात्मक होने के चक्कर में दिनेश कार्तिक जो की लंबी पारी बेहद आसानी के साथ खेल सकते थे वे नहीं खेल पाए।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के बाद रोहित शर्मा और कार्तिक (Dinesh kartik)की वीडियो हुई वायरल

यह साफ है कि रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ दिनेश कार्तिक को बैक कर रहे हैं एवं वह उन्हें पहली पसंद लेकर भी चल रहे हैं जहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी मुकाबले में भी दिनेश कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन किया हालांकि वह बड़े रन बनाने से चूके और गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए ।
वहीं मैदान पर रोहित शर्मा और कार्तिक की वीडियो काफी वायरल हो रही है, जहां रोहित शर्मा उन्हें याराना अंदाज में बताते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने कौन सा शॉट खेलना चाहिए था जहां गेंद सीधी उनके ऑफ स्टंप पर आ रहे थे और उन्होंने रचनात्मक अंदाज से खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवाया।
गौरतलब है कि पीछे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को कप थमा कर कप लिफ्टिंग सेरोमोनी में उनका मान बढ़ाया था। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका यह याराना अंदाज सब को भा रहा है।
video
A dash of laughter does not hurt after the series win! ☺️#TeamIndia captain @ImRo45 & @DineshKarthik share a lighter moment. 👍#INDvSA pic.twitter.com/8WcTjcpOSF
— BCCI (@BCCI) October 4, 2022







